इंदौर
इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की संवेदनशीलता के चलते एक महिला किरण यादव को उसके मकान पर कब्जा वापस मिल सका। दरअसल इंदौर के सांई विहार कालोनी निवासी किरण यादव ने कलेक्टर को शिकायत की थी कि उनके सांई विहार कालोनी स्थित मकान पर विवेक जायसवाल एवं उन साथी ने कब्जा कर लिया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी सांवेर और तहसीलदार सांवेर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। तहसीलदार सांवेर तपीश पाण्डे एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा शिकायत के संबंध में स्थल निरीक्षण गया।
जांच में पाया गया कि किरण के माता के नाम से 10 बाय 50 वर्गफीट का एक मकान सांई विहार कालोनी में है। माता पिता की मृत्यु हो जाने पर किरण यादव व पूनम पटेल उक्त मकान की वारिस हैं। वारिसों ने मकान बेचने के लिए दलाल अजय चौहान से संपर्क किया। दलाल अजय चौहान ने 21 हजार रुपए किरण यादव को दिलवाये। अभी मकान की रजिस्ट्री नही हुयी है एवं ना ही बिक्री पक्की हुयी है। किरण यादव के उक्त मकान पर लगे ताले को तोड़कर दलाल अजय चौहान व कोई विवेक जायसवाल ने कब्जा कर लिया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा आवेदित मकान के अंदर व बाहर के ताले अजय चौहान से तुड़वाकर मकान का कब्जा आवेदिका किरण यादव व पूनम पटेल को दिया गया है।दलाल अजय चौहान व विवेक जायसवाल के विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

