रायपुर
नए वर्ष की तैयारियों में होटल, क्लब और बार में अभी से शुरू हो गई है और इसके साथ ही शराब कोचिए भी सक्रिय हो गए हैं जो दूसरे राज्यों की शराब आसानी से पहुंचा देते हैं। लेकिन आबकारी विभाग की टीम ने हरियाणा और कोलकाता की विदेशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गणेश जैन पूर्व में भी दो बार शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
मुखबिर से मिली सूचना पर जायसवाल ढाबा के पास मंदिर हसौद में नाका लगाकर आरोपित गणेश जैन निवासी देवपुरी रायपुर की कार से 72 बोतल हरियाणा की महंगी अंग्रेजी शराब जब्त कर गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपित लोकनाथ कोसले निवासी जमगांव धमतरी को आठ बोतल हरियाणा की शराब बेचते गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्रवाई में आरोपित हरिशंकर जायसवाल निवासी पुरगांव जिला बलौदाबाजार को नौ बोतल हरियाणा की शराब बेचते पकड़ा गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

