इंदौर
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और जीआईएस समिट में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सशक्त भागीदारी होनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिस तरह से संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को निभाया है, उससे हमारी ताकत और भी मजबूत हुई है और विपक्ष के नेता भी बीजेपी के संगठन की ताकत का उदाहरण देते हैं। शर्मा ने इंदौर में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा में ये बातें कहीं। उन्होंने मंगलवार को गुजरात चुनाव में तैनात किए गए संगठन के उन नेताओं के साथ संवाद किया जिन्होंने संगठन के निर्देश पर दिन रात एक करके पार्टी को गुजरात में बहुमत दिलाने में पूरी ताकत लगा दी। इसके बाद वे इंदौर में पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा राऊ में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में भी शामिल होंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

