चेम्बर के 63वें वार्षिक सम्मलेन की व्यवस्था को लेकर युवा चेम्बर की हुई बैठक

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

10 जनवरी को को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होने वाले छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 63वें वार्षिक सम्मेलन के विषय एवं तैयारियों को लेकर चेम्बर भवन में युवा चेम्बर की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने वार्षिक सम्मलेन के सम्बंध में अपने अपने विचार रखे और सुझाव दिए तथा बड़े उत्साह से इस आयोजन में अपनी सहभागिता और सहयोग देने की बात कही।

युवा चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री कांति पटेल ने कहा कि कोविड के कारण तीन वर्ष बाद चेम्बर द्वारा वार्षिक सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर चेम्बर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच अत्यंत उत्साह है। पटेल ने यह भी कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा युवा चेम्बर जोर शोर से अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। आयोजन में शामिल होने के लिये  चेम्बर के प्रत्येक सदस्यों को डाक के माध्यम से आमंत्रण पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry