श्री राम सेना के बेलागवी जिलाध्यक्ष पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर भी घायल

देश

कर्नाटक
कर्नाटक के बेलागवी जिले में श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष और उनके ड्राइवर हिंदलगा गांव इलाके में गोलीबारी की घटना में घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। रवि कोकिताकेरा के साथ-साथ उनका ड्राइवर भी घायल हो गया है। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फायरिंग की घटना बेलगावी के हिंदलगा गांव के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और इस घटना में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया। वे खतरे से बाहर हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry