दिल्ली में रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को मारी गोली

राज्य

नई दिल्ली 
देश की राजधानी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय रेप पीड़िता ने कथि आरोपी की 50 वर्षीय मां को गोली मार दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को हमने हिरासत में ले लिया है। लड़की के साथ कथित रूप से दो साल पहले रेप हुआ था। रेप का आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। लेकिन पीड़िता ने आरोपी की मां को गोली मार दी है, जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

चुनावी रंजिश में बदमाशों ने की बमबाजी !
डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार सेन ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम को शाम तकरीबन 5.30 बजे फोन आया कि भजनपुरा के घोंडा इलाके में गोली चली है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की घायल महिला को जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया है। अस्पताल में पुलिस की टीम पहुंची तो पता चला कि महिला किराने की दुकान चलाती थी। जब लड़की ने महिला को गोली मारी तो वह दुकान में ही थी। आरोपी, स्थानीय लोगों ने गोली चलाने वाली लड़की की पहचान की है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है, उसके पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की के साथ महिला के बेटे ने 2021 में कथित रूप से रेप किया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रेप का केस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। 25 वर्षीय आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद से वह जेल में है। पुलिस का कहना है कि हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जब आरोपी जेल में है फिर भी लड़की ने क्यों उसकी मां को गोली मारी। हम महिला से, उसके परिवार से बात कर रहे हैं ताकि गोली मारने की वजह का पता लगा सके। पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि लड़की को हथियार कैसे मिला।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry