मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा ने पूरे किए 12 साल, बतौर कप्तान चार बार जीती ट्रॉफी; 2011 में 9.2 करोड़ रुपये

खेल

नई दिल्ली 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर रोहित शर्मा ने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। तीन साल तक डेक्कन चार्जर्स के साथ बिताने के बाद रोहित शर्मा को 2011 में मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई से जुड़ने के बाद रोहित शर्मा ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और टीम को अपनी कप्तानी में चार बार खिताब दिलाया है। 2013 में रिकी पोंटिंग की जगह रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी ने नया कप्तान चुना। जिसके बाद से मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम बन चुकी है।

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर वीडियो में रोहित के हवाले से कहा, ''मुझे विश्वास नहीं हो रहा, मुंबई इंडियंस के साथ 12 हो गए हैं। मेरे लिए काफी बेहद रोमांचक और इमोशनल जर्नी रही है। हमने दिग्गजों, युवाओं और अपनी पलटन के साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है। मुंबई इंडियंस मेरी फैमिली है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, फैंस और मैनेजमेंट को को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं पलटन के लिए अगामी सीजन में और ज्यादा यादें और अधिक मुस्कान बिखेरने के लिए उत्सुक हूं।"

बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में रोहित ने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया था। इसके बाद से मुंबई ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने में कामयाबी पाई। पांच ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स 4 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि कोलकाता ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार (2012, 2014) खिताब जीता है। 
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry