गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को बताया लाचार सीएम, कहा- हमने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा

राज्य

 पटना

रामचरितमानस विवाद को लेकर बीजेपी के नेता नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कमजोर मुख्यमंत्री हैं। वो लाचार मुख्यमंत्री हैं, तभी तो वो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से अपनी बात नहीं मनवा पा रहे हैं।

देश के सबसे लाचार मुख्यमंत्री नीतीश- गिरिराज 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार को देश का सबसे कमजोर और लाचार मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा वो नहीं कर रहे हैं तो नौटंकी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी के रहते भारत के सनातन धर्म को अपमानित करने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जबाव मिलेगा। गिरिराज सिंह ने कहा, उनके विधायक और मंत्री उनकी बात नहीं सुनते, वो एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं। 

सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं
गिरिराज सिंह ने कहा की सत्ता के लिए गठबंधन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे लाचार और कमजोर हो गए हैं। रामचरितमानस को नीतीश सरकार के मंत्री विवादित ग्रंथ बता रहे हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू जिसे गलत बता रही है, उस पर बिहार के डिप्टी सीएम जवाब नहीं देते हैं। ऐसे डिप्टी सीएम को हटा देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार नहीं है, फिर भी भारतीय जनता पार्टी के रहते चाहे राजद हो या फिर JDU हो, भारत के सनातन धर्म को अपमानित करने का कोशिश करेगी तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए- गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा कि- अगर मुख्यमंत्री की बात कोई नहीं मान रहा है तो उनको हटा देना चाहिए। अगर इतनी हिम्मत नहीं है तो मैं मानूंगा नीतीश कुमार के सह पर हो रहा। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर गिरिराज सिंह आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि कमजोर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस मुख्यमंत्री की बात उपमुख्यमंत्री ना सुने उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry