दिल्ली-NCR में अभी खत्म नहीं हुई ठंड, मौसम विभाग का अनुमान- हो सकती है बूंदाबांदी

देश

नई दिल्ली 

दिल्ली-एनसीआर में अभी ठंड का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है। सुबह और शाम के वक्त यहां ठंड का अनुभव हो रहा है। हालांकि, दोपहर के वक्त कई इलाकों में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हिमपात वाले इलाके से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से यहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।सफदरजंग में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है, लेकिन बुधवार से तीन डिग्री ज्यादा है। बुधवार को तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किाय गया था। 

बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि दिन में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। रात में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस महीने में यह 8वां सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, साल 1992 से लेकर 2023 के बीच सिर्फ जनवरी 2008 में ही इनती ठंड पड़ी थी। राजधानी में बुधवार को आठवें दिन शीत लहर चली। इसके साथ ही यहां शीत लहर का एक दशक का रिकार्ड भी टूट गया। 2013 से लेकर अभी तक 2021 में ही जनवरी में सात दिन शीत लहर चली थी।

ट्रेनों के परिचालन पर असर
ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। बुधवार को भी कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट हुई थीं और कैंसल भी हुई थीं। गुरुवार को नॉर्दन रेलवे ने जानकारी दी है कि कोहरे की वजह से 13 ट्रेनें लेट से चल रही है।

शेल्टर होम में लोगों ने ली है पनाह
दिल्ली-एनसीआर में रात के वक्त लोग अलाव जला कर ठंड को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा ठंड से बचने के लिए कई लोगों ने शेल्टर होम में शरण ली है। इन तस्वीरों में लोग एम्स के पास स्थित एक शेल्टर होम में पनाह लिए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 19 जनवरी यानी आज से दिल्ली के मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शीतलहर का प्रकोप थम जाएगा। इसके अलावा 23 से 24 जनवरी के दौरान दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा मध्यम बारिश और ओले पड़ने का भी अनुमान है। 
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry