हाजीपुर
राजापाकर थाना क्षेत्र के एक गांव से हैवानियत का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप गई। शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने पेट्रोल छिड़कर एक नाबालिग लड़की को जला दिया। जिससे लड़की बुरी तरह झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को हाजीपुर के सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। महुआ की एसडीपीओ पूनम केसरी ने घटना की पुष्टि की है।
महुआ की एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि एक गांव में डीजे पर डांस करने के लिए लड़का-लड़की के बीच विवाद हुआ है। उसी विवाद में लड़के लड़की पर मिट्टी तेल छिड़क कर जलाने की बात कह रहे हैं। हालांकि, लड़की ने पेट्रोल छिड़क कर जलाने की बात कही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि एक गांव में शादी थी। शादी समारोह में बिलोकी मांगने का रस्म चल रहा था। इस दौरान कुछ लड़कियां डांस कर रही थी। बगल के कुछ लड़के भी डांस करने लगे। लड़कों ने साथ में लड़कियों को भी डांस करने के लिए कहा। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो लड़के झगड़ा करने लगे। घर जाने के दौरान भी लड़कों ने लड़कियों के साथ नोकझोंक की।
लड़की ने कहा- दो लड़कों ने लगाई आग
वहीं गंभीर रूप से झुलसी लड़की ने बताया कि बगल के भैया की शादी थी और हम लोग डांस कर रहे थे। बगल के कुछ लड़के आकर डांस करने लगे। हम लोगों को भी साथ में डांस करने के लिए कहा। जब हम लोगों ने विरोध किया तो झगड़ा करने लगे। घर जाने के दौरान भी झगड़ा किया। सुबह शौच जाने के दौरान मुंह दबकर एक गांव के दो लड़के कुछ दूरी पर ले गए और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

