शादीशुदा प्रेमिका संग युवक ने कर डाला खौफनाक कांड, हैरान कर सकता है तरीका

देश

देहरादनू  
 
देहरादनू में एक प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। शादीशुदा प्रेमिका के साथ उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव रेसकोर्स स्थित उनके घर में बरामद किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। मौत की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि सोमवार सुबह रेसकोर्स नई बस्ती घर में एक युवक और महिला को आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो मृतक की शिनाख्त राहुल (25) निवासी नई बस्ती, रेसकोर्स और महिला की शिनाख्त शिल्पा (26) पत्नी रवि निवासी भगत सिंह कॉलोनी, अधोईवाला के रूप में हुई। दोनों के जान देने की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों की बात मानें तो दोनों ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दी। पुलिस ने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि चूंकि युवक नर्सिंग पेशे से था। संभवत: उसने सलीखे से महिला और बाद में खुद को इंजेक्शन लगाया होगा। 
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry