रायपुर
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2023 का चुनाव निर्वाचन अधिकारी ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया की अध्यक्षता में सकल जैन समाज की उपस्थिति में हुआ। जिसमें अध्यक्ष मनोज कोठारी, महासचिव सुशील कोचर एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से विजय गंगवाल निर्वाचित हुए।
नई समिति के गठन के बाद सकल जैन समाज के विश्वास, स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष मनोज कोठारी ने यह विश्वास दिलाया कि जैन समाज की जो प्रतिष्ठा है उसी गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए जैनत्व की परंपरा को और गौरव के साथ आगे लेकर जाने का प्रयास रहेगा। सकल जैन संघ के मार्गदर्शक मंडल बड़ो के आशीर्वाद और युवा वर्ग की ऊर्जा और महिला वर्ग के रचनात्मक कार्यों का सदुपयोग कर समाज को एक सूत्र में पिरोकर नि:स्वार्थ भाव से महोत्सव को सफल बनायेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

