सांसों पर नियंत्रण लाकर हम अपनी भावनाओं पर कर सकते हैं नियंत्रण : काजल

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में मिनिस्ट्री आफ हेल्थ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आर्ट आफ लिविंग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर ध्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में काजल रामचंदानी (आर्ट आफ लिविंग की टीचर) उपस्थित थी।

उन्होंने गुरूकुल महिला महाविद्यालय की छात्राओं को बताया कि हमारे सांसों पर नियंत्रण लाकर हम अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख सकते हैं। सांसों के द्वारा शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और हम स्वस्थ रहते हैं और अपना दिन भर का काम पूरी उर्जा और जोश के साथ करते हैं। इस दौरान काजल रामचंदानी ने नाड़ी शोधन और पंचकोश ध्यान भी कराया और ध्यान के फायदे बताएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry