नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि उन्हें सुरक्षा बलों पर भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं है। अल्वी ने इसी के साथ सरकार से वीडियो जारी करने की मांग की। नई दिल्ली, एजेंसी। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों के बाद हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब राशिद अल्वी ने भी इसको लेकर सबूत मांग लिए हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि उन्हें सुरक्षा बलों पर भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं है। अल्वी ने इसी के साथ सरकार से वीडियो जारी करने की मांग की।
दिग्विजय सिंह के सवालों को बताया सही
राशिद अल्वी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो सवाल सरकार से पूछे हैं उनमें कुछ गलत नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सरकार के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो उसे दिखाना चाहिए। अल्वी ने कहा, 'इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? हम सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार अपने दावे वाला वीडियो दिखाए'।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

