शादीशुदा जाकिर ने संदीप बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश राज्य

 अमरोहा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले एक शादीशुदा लड़के द्वारा धर्म छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है। असम के गुवाहाटी में नौकरी के दौरान युवक ने खुद दो हिंदू बताते हुए एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। फिर मंदिर में शादी कर ली। करीब तीन साल तक उसे साथ रखने के बाद युवक ने बीते दिनों तीन बच्चों समेत उसे वहीं छोड़कर अमरोहा लौट आया। पीछा करते हुए जब सोमवार को लड़की अमरोहा पहुंची तो युवक के मुस्लिम होने का राज खुला। मामले में युवक के खिलाफ लव जिहाद के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर खुर्द निवासी जाकिर तीन साल पहले रोजगार के सिलसिले में असम गया था। गुवाहाटी जिले में वह एक स्क्रैप के कारखाने में नौकरी करता था। यहां जाकिर ने अपना नाम संदीप बताते हुए एक हिन्दू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में मंदिर में जाकर साथ शादी कर ली थी। युवती ने इस दौरान तीन बच्चों को भी जन्म दिया। जबकि, जाकिर पहले से शादी शुदा था।

पत्नी को चकमा देकर बीते दिनों अमरोहा पहुंचे जाकिर (संदीप) का पीछा करते हुए सोमवार को युवती जब अमरोहा में उसके गांव पहुंची तो उसके धर्म का राज खुल गया।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry