नागालैंड
नागालैंड में भाजपा ने अपने सहयोगी दल एनडीपीपी के साथ सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। दोनों राजनीतिक दलों ने ये मिलकर निर्णय लिया है। सीटों के बंटवारे पर नागालैंड सरकार में मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख तेमजेन इम्ना ने सीटों के बंटवारे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे केंद्रीय नेता जो भी तय करेंगे हम पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में उसका पालन करेंगे।
नागालैंड में एनडीपीपी और भाजपा 40:20 के अनुपात में सीटों पर चुनाव चुनाव लड़ेंगे। ये बात नागालैंड के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख तेमजेन इम्ना (Temjen Imna) ने कही है। उन्होंने राज्य में भाजपा के मजबूत होने का दावा किया गया। मंत्री इम्ना ने कहा नागालैंड में बीजेपी वह नहीं है जो 15-20 साल पहले थी। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत संघर्ष किया है। 1987 में नागालैंड में भाजपा की शुरुआत हुई, तब कुछ ही कार्यकर्ता थे। उनके आशीर्वाद और प्यार से आज 4 लाख से अधिक नागालैंड भाजपा कार्यकर्ता हैं। हम चुनाव के लिए तैयार हैं।
उन्होंने आगे कहा नागालैंड में भाजपा का विस्तार हो रहा है। सीटों को बंटवारे पर इम्ना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने किस आधार पर ये फैसला किया ये तो वही जानते हैं। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने हमारे केंद्रीय नेता जो भी तय करेंगे हम उसका पालन करेंगे। राज्य में भाजापा बहुमत के साथ सत्ता में आने का प्रयास करेगी।
नागालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) अलोंटकी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली नागालैंड चुनाव पर कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार विकास और शांति पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करती है। पीएम मोदी काम के काम पर सभी विश्वास करते हैं। नागालैंड के मतदाताओं का भाजपा के प्रति आकर्षण के यही कारक हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

