मेरठ
मेरठ में रोहटा क्षेत्र के एक के गांव में ब्वॉयफ्रेंड की सगाई रुकवाने के लिए उसके घर पहुंची युवती के साथ उसके भाइयों ने लात घूंसों से जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है युवती का प्रेम प्रसंग करीब आठ साल से उसी गांव के युवक से था। बुधवार को युवती को सूचना मिली कि युवक के परिजन उसका कहीं और रिश्ता तय करने जा रहे हैं। इस पर युवती उसके घर पहुंच गई। युवक के परिवार ने विरोध किया तो युवती धरना देकर बैठ गई। लड़की को तमाशा करते देख लड़के के घर वालों ने लड़की के घर फोन पर जानकारी दी। इस बीच युवती के परिजन भी वहां आ गए। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। अपनी झूठी शान की खातिर भाइयों ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

