CM ने कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल NCC कैडेट्स की हौसला अफजाई की

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में मध्यप्रदेश से शामिल होने वाले एमपी-सीजी के एनसीसी कैडेट्स और अन्य प्रतिभागी स्टूडेंट्स से शुक्रवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री बैनर कार्यक्रम के अंतर्गत इन एनसीसी कैडेट्स के द्वारा दिल्ली में दी गई प्रस्तुतियों की जानकारी सीएम चौहान को दी। मुख्यमंत्री चौहान ने इन कैडेट्स की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें लगातार सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी।  इसके पहले सीएम चौहान ने भिंड जिले में 5 फरवरी हो होने वाले मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा निवास से की और चंबल संभाग के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।

युवा नीति की घोषणा कल
राजधानी के जम्बूरी मैदान में मुख्यमंत्री शनिवार को युवा नीति की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के 22 हजार स्नातक और स्नातकोत्तर स्टूडेंट्स के शामिल होने की तैयारी है। युवा नीति के लिए सरकार ने प्रदेश भर से सुझाव लिए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry