लड़की को अगवा कर करवाया धर्म परिवर्तन, जबरदस्ती करा दिया निकाह

उत्तर प्रदेश राज्य

  प्रयागराज
 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में युवती को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का मामला सामने आया है। हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो मंगलवार दोपहर में थरवई थाने जाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

ये मामला फाफामऊ के थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का आरोप है कि गैर बिरादरी का राजा बाबू एक साल से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। घर में घुसकर धमकी दी थी कि उसको अगवा कर ले जाएगा। पांच फरवरी को बेटी घर में नहीं थी। इस बीच आरोपी ने उसे अगवा कर लिया।

मंगलवार को बेटी घर लौटी और  उसने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसे अगवा करके ले गया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर जबरदस्ती निकाह करा दिया। उसके साथ शादी के नाम पर रेप किया। यह भी आरोप लगाया कि उसकी छोटी बेटी को भी अगवा करने की धमकी दी है। अपहरण और हत्या की धमकी से परिवार डरा हुआ है। थरवई पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry