भाजपा जल्द बाहरियों के लिए द्वार खोलेगी, भगवा धारण करने को कई नेता कर रहे संपर्क

उत्तर प्रदेश राज्य

भारतीय जनता पार्टी जल्द फिर बाहरियों के लिए अपने द्वार खोलने जा रही है। दूसरे दलों के नेताओं के साथ ही मजबूत जातीय क्षत्रपों पर भी नजर है। कई नेता भगवा धारण करने को लगातार संपर्क भी साध रहे हैं। पार्टी गुपचुप प्रभावशाली नेताओं और सामाजिक समीकरणों की दृष्टि से महत्वपूर्ण लोगों की सूची तैयार करवा रही है। इस माह के अंत में या फिर मार्च की शुरुआत में नये चेहरों की ज्वाइनिंग के लिए अभियान शुरू किया जा सकता है।

विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। इसके लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में बाकायदा ज्वाइनिंग कमेटी बनाई गई थी। मगर तब से इक्का-दुक्का को छोड़ दें तो ज्वाइनिंग लगभग बंद थी। हालांकि उस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, दारा सिंह चौहान सहित तमाम लोगों ने भाजपा से किनारा भी किया था। चुनावी नतीजों के बाद से विभिन्न दलों के नेता भाजपा में शामिल होने के लिए लगातार फील्डिंग सजा रहे हैं। खुद धर्म सिंह सैनी भी भगवा दल में वापसी चाहते थे, मगर ऐन वक्त पर उनकी एंट्री पर विराम लग गया था।
 
बीते आठ साल से भाजपा देश भर में अपना विस्तार कर रही है। कई राज्यों में जहां भाजपा मजूबत है, पार्टी तीन चीजों पर ध्यान दे रही है जिनसे हाल में उसे अच्छा फायदा हुआ है—हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और विकास। बीजेपी कई मौकों पर ये साफ कह चुकी है पार्टी के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। अन्य पार्टियों के नेताओं के इस्तीफे देने पर भी बीजेपी का यही जवाब होता है कि वो चाहें तो ज्वाइन कर सकते हैं पार्टी के दरवाजे खुले हैं।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry