रायपुर
भूूतपूर्व सैनिकों को राज्य सैनिक बोर्ड एवं केन्द्रीय सैनिक बोर्ड से विभिन्न प्रकार की अनुदान दी जाती है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि रायपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अंतर्गत आने वाले भूतपूर्व सैनिको के लिये कल्याणकारी योजनाएं जैसे- पुत्री विवाह अनुदान- दो पुत्री को, पेनुअरी अनुदान-65 वर्ष से अधिक को, जंगी ईनाम- जिसका एक पुत्र या उससे अधिक संतान हो तथा वे सेना में कार्यरत हो या भूतपूर्व सैनिक की श्रेणी में आता हो, चिकित्सा अनुदान- उनको दिया जाता है जो गंभीर बीमारी से पीडित हो। इसी तरह अन्य अनुदान भी दी जाती है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समक्ष, मोती बाग रोड, शास्त्री चौक, रायपुर (छ.ग) से कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा दूरभाष क्रमांक 0771-2237449 और मो.नं. 7646853020 पर संपर्क कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

