लखनऊ
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स ने दसवीं की छात्रा को बर्थडे पार्टी में बुलाया। फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। इसके बाद बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने थाने मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये मामला आशियाना कोतवाली क्षेत्र का है। शारदानगर की रहने वाली छात्रा के मुताबिक रतनखंड निवासी शाहरुख खान से दोस्ती थी। शाहरुख ने चार फरवरी को जन्मदिन की पार्टी की बात कही थी। आरोपी ने छात्रा को भी पार्टी में बुलाया था। रतनखंड पहुंचने पर आरोपी शाहरुख पीड़िता को एक मकान में ले गया। जहां शाहरुख के अलावा कोई भी नहीं था।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। पीते ही वह बेसुध होने लगी। इस दौरान शाहरुख छात्रा के साथ दुराचार किया। होश आने पर छात्रा ने विरोध किया तो शाहरुख ने पीड़िता को पीट दिया। किसी तरह से छात्रा आरोपी को धक्का देकर मकान से बाहर निकल आई। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बुधवार को छात्रा परिवार के साथ कोतवाली आई थी। उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर रहीमाबाद के मुताबिक दो फरवरी को किशोरी ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर आरोपी अब्दुल आरिफ को भतोइया मोड़ के पास से दबोचा गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

