रायपुर में फिल्मी स्टार लगाएंगे चौके-छक्‍के, 18व 19 फरवरी को सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता होगी। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 18 और 19 फरवरी को रायपुर में खेला जाएगा। इस दौरान बालीवुड के अलावा कई क्षेत्रीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री की नामचीन हस्तियां चौके-छक्‍के लगाते नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीसीएल के डायरेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात

इसी सिलसिले में ख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

श्रीनिवासन के साथ आए आनंद बिहारी यादव ने बताया कि सीसीएल में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें। इनके बीच बनी टीम के मध्य ही मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि इस लीग में सोनू सूद, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, रितेश देशमुख, बॉबी देवल, सोहैल खान, वेंकटेश और किच्चा सुदीप सहित अन्य फिल्म कलाकार भाग लेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry