सतना
किसान मज़दूर महासंघ मध्यप्रदेश का तीन दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन भोपाल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के 303 विकासखंड और 51 जिलों के प्रतिनिधि व जिम्मेदार कार्यकर्त्ता सम्मलित हुये। साथ ही केरल, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, कर्नाटक सहित दिल्ली प्रदेश की महासंघ के प्रतिनिधि भी सम्मलित हुये। अधिवेशन में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का द्वारा आगामी 101 दिन की प्रदेश भर में निकाले जानी वाली किसान जन जागरण यात्रा की घोषणा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्का ने यूवा किसान नेता सुभाष पाण्डेय को नई जिम्मेदारी देते हुये महासंघ के महाकौशल प्रांत के यूवा इकाई का दायित्व सौपा हैं। पहले भी महासंघ के टोली सदस्य रहे है नई जिम्मेदारी पर सुभाष पाण्डेय ने कक्का और संगठन के सभी वरिष्ठ जनों कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुये। कहा की किसान हित की लड़ाई अब हम और ताकत के साथ लड़ते रहेंगे!
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

