राजिम
राजिम माघी पुन्नी मेला के सातवें दिन मुख्यमंच पर 11 फरवरी को शाम 5 से 7 बजे तक लोक संध्या घनश्याम साहू गाड़ाघाट पाण्डुका की प्रस्तुति होगी। 7 से 7.30 तक विप्र परिषद द्वारा पूजा आरती की जाएगी। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति सुर बईहा के नाम से प्रसिद्ध गोरेलाल बर्मन की प्रस्तुति होगी।
वहीं सांस्कृतिक मंच 2 में सुबह 11 से 12 बजे तक रामायण मानस मंडली कु. निहारिक साहू कोपरा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 12 से 1 बजे तक लोकमंच नृत्य गिरवर ध्रुव कोसमबुड़ा गरियाबंद की प्रस्तुति होगी। 1 से 2 बजे तक टेमरी के सकुन साहू सुआ नृत्य प्रस्तुत करेगी। 2 से 3 बजे तक किरण साहू पंडवानी की प्रस्तुति होगी। 3 से 4 बजे तक दुर्गेश तिवारी द्वारा देशभक्ति एवं लोक गीत की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में जसगीत परमानंद सेवा मंडली भोले साहू राजिम की प्रस्तुति होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

