गोरखपुर में सातवीं की छात्रा का अश्‍लील वीडियो मां को भेजकर ब्‍लैकमेलिंग, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश राज्य

गोरखपुर  

गोरखपुर में एक शख्‍स ने सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने बच्‍ची की मां को भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने छात्रा की तस्वीर को एडिट करके यह अश्लील वीडियो बनाया।

फिर उसकी मां को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा की मां ने इसका विरोध किया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजघाट इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि, ‘मेरी 12 साल की बेटी 7वीं में पढ़ती है। राजघाट इलाके के बसंतपुर खास में रहने वाले अब्दुल रहमान के बेटे जुबैर अहमद ने एडिट करके मेरी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। वह पिछले एक महीने से लगातार मेरे व्हाट्सएप पर बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है।' पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry