ई-मेल से शुरू हुए इश्‍क को प्रतापगढ़ में मिला मुकाम, रूसी वेरोनिका ने यूपी के अमित संग लिए सात फेरे, जमकर लगाए

उत्तर प्रदेश राज्य

प्रतापगढ़

 ई-मेल से शुरू हुए इश्क को आखिरकार रविवार रात मंजिल मिल गई। बेल्हा के अमित और रूस की रहने वाली वेरोनिका ने भारतीय रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और एक दूजे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। शहर के एक मैरिज हाल में रविवार रात सम्पन्न हुए वैवाहिक कार्यक्रम के साक्षी बनने वालों में बेल्हा सहित रूसी मेहमान भी शामिल रहे। रूसी मेहमानों के लिए यह शादी एक अलग अनुभव के रूप में लंबे समय तक याद रहेगी।

बेल्हा शहर के सियाराम कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश सिंह के बेटे अमित सिंह की बातचीत रूस की रहने वाली वेरोनिका से वर्ष 2017 में ई-मेल से जरिए शुरू हुई थी। कारोबार के सिलसिले में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदली और वर्ष 2021 में वेरोनिका अमित से मुलाकात करने दिल्ली आ गई। मुलाकात के बाद दोनों से जीवन भर साथ रहने का फैसला कर लिया। यह बात दोनों के परिजन को हुई तो वह भी राजी हो गए और दोनों की शादी की तिथि 12 फरवरी मुकर्रर कर दी गई। वैवाहिक आयोजन सम्पन्न कराने के लिए वेरोनिका अपने माता-पिता, रिस्तेदार व सहेलियों के साथ चार दिन पहले बेल्हा आ गई। इसके बाद हल्दी, मेंहदी, मायन सहित अन्य रस्में पूरी की गईं। रविवार रात शहर के रेलवे स्टेशन स्थित एक पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए। इस विवाह के साक्षी बनने वालों में 14 रूसी नागरिक शामिल रहे।

वेरोनिका की सहेलियों ने डीजे पर लगाए ठुमके
वैवाहिक आयोजन में दूल्हन के लिबास में सजी वेरोनिका के साथ आई सहेलियों ने डीजे पर बज रहे गाने की धून पर जमकर ठुमके लगाए। सहेलियों ने देर रात तक मैरिज हाल में धमाल मचाकर शादी का यादगार बनाया।

ओलंगा-ईगोर ने बेटी और दामाद को दिया आशीर्वाद
अमित व वेरोनिका के वैवाहिक आयोजनों में रूस से आए मेहमान आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार को वैवाहिक आयोजन में जयमाल की रस्म के दौरान वेरोनिका के पिता व मां ओलंगा रिस्तेदारों के साथ स्टेज पर पहुंचे और दोनों हाथों में फूल लेकर बेटी-दामाद को आशीर्वाद दिया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry