कांग्रेसजनों ने याद किया पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल को

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठतम कांग्रेस नेता स्व. श्री श्यामाचरण शुक्ल की सोलहवीं पुण्यतिथी पर मंगलवार को प्रात: 10 बजे से खारुन नदी के किनारे महादेवघाट स्थित श्याम घाट में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र एवं स्मृति चबूतरे पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पद्मश्री भारती बन्धु द्वारा सुमधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति की गई। पुष्पांजलि पश्चात समर्थकों ने श्याम भैया अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा-श्याम भैया का नाम रहेगा का घोष किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से प्रथम पंचायत मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक अमितेष शुक्ल, महापौर एजाज ढ़ेबर, एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा, सुरेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, गुरदीप गरचा, मनोहर जेठानी, विकास गुप्ता, सुनील बाजारी, किशन बाजारी, प्रकाश पगारिया, धर्मेन्द्र दुबे, राहुल शुक्ला, अनुराग शुक्ला, विमल शुक्ल, हामिद खान सहित काफी संख्या में समर्थकगण उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry