अखिल भारतीय इंटर साई बास्केटबॉल प्रतियोगिता 16 से

छत्तीसगढ़ रायपुर

राजनांदगांव
भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव को साई की अखिल भारतीय इंटर साई बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। यह आयोजन स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में दिनांक 16 से 19 फरवरी 2023 तक किया जाना प्रस्तावित है।

इस ट्रायल सह प्रतियोगिता में देश में संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्रों के बालक बालिकाओं के भाग लेने की आशा है। इस समय वाषिर्क परीक्षा ह:ने के कारण कम खिलाडि?ों के भाग लेने की संभावना है। इन खिलाडि?ों के आवास की व्यवस्था साई ट्रेनिंग सेंटर एवं दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में कई गई हैं।

इस प्रतियोगिता में देश भर के साई सेंटर के वे खिलाडी भाग लेंगें जिनकी परीक्षा नहीं है। इस प्रतियोगिता सह ट्रायल के आधार पर इंडियन साई टीम का चयन किया जावेगा। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा चयन समिति का गठन किया गया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry