IMD Rain Forecast: इन राज्यों में आज से बारिश के आसार, जानें दिल्ली-NCR के मौसम का भी हाल

देश

 नई दिल्ली
 देश के अधिकांश हिस्सों से ठंड की वापसी हो चुकी है। तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान का बढ़ना जारी रहेगा।

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मैदानी और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम वज्ञिान विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इलाकों में 18 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। यहां 19 और 20 फरवरी की देर रात व्यापक रूप से हल्की बारिश, हिमपात होने के आसार हैं।

कश्मीर घाटी में दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि राजधानी श्रीनगर और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर रहा। श्रीनगर का तापमान गुरुवार को 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान कल की तरह 28 डिग्री बना रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry