गोल्ड मेडल में MP ओवरआल दूसरे नंबर पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल

66 वीं आल इंडिया पुलिस सर्विस मीट का आज शाम को समापन होने जा रहा है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल इसमें शिरकत करेंगे। पुलिस सर्विस मीट में गोल्ड मेडल जीतने में मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा है। मध्य प्रदेश को तीन गोल्ड, दो रजत और तीन कांस्य पदक मिले हैं। गोल्ड मेडल जीतने में मध्य प्रदेश तमिलनाडु के बाद दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु की टीम ने 6 गोल्ड मेडल जीते हैं। जबकि महाराष्ट्र को दो गोल्ड मेडल मिले हैं। राज्यपाल आज इन सभी को मेडल देंगे। वहीं ओवर आल चैम्पिन टीम का खिलाब भी दिया जाएगा। भोपाल में सोमवार से आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट शुरू हुई थी। जिसमें देश के 19 प्रांतों और अर्द्धसैनिक बलों टीमों ने हिस्सा लिया था। मीट में मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही से लेकर निरीक्षक तक के 67 पुलिसकर्मी हिस्सा लिया था। पांच दिन तक चली इस मीट में 6 इंवेंट्स हुए।  जिसमें साइंटिफिक इनवेस्टिगेशन, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस फोटोग्राफी, पुलिस वीडियोग्राफी, पुलिस डॉग स्कवाड और एंटी सबोटेक चेक शामिल थे।  इसमें साइंटिफिक इनवेस्टिगेशन, फॉरेंसिक साइंस लैब से जुड़ा हुआ था जिसमें देखा गया कि कैसे तेजी से वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर अपराधों की विवेचना की जाती है। वहीं पुलिस फोटोग्राफी के जरिए सीन आफ क्राइम कैसे बनाया जाता है यह भी एक इवेंट इसमें हुआ। वहीं पुलिस डॉग स्क्वाड इवेंट में यह देखा गया कि किस राज्य का स्क्वाड अपराधियों के अलावा विस्फोटक आदि को पहचानने में कितना तेज है। इसी तरह इंटेलीजेंस विंग की ओर से एंटी सबोटेक चेक का भी इवेंट भी हुआ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry