स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से रचाई शादी

मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है! इस बात का इशारा उनके लेटेस्ट ट्वीट से मिल रहा है. एक्ट्रेस ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद संग शादी की है. उन्होंने कोर्ट मैरिज की है. स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है. हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली. और फिर हमने एक दूसरे को पाया. मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद. थोड़ी अराजक हूं, लेकिन तुम्हारी हूं!' स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पूरी जर्नी नजर आ रही है. इसके साथ ही यह इशारा भी मिल जाता है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है. इस तरह सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाली स्वरा भास्कर ने एक बार फिर अपने फैन्स को हैरान करके रख दिया है. 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry