बिहार
महाशिवरात्रि की रात बिहार के भागलपुर में एक लोग शिव-पार्वती विवाह का उत्सव मना रहे थे तो दूसरी ओर अपराधी एक घर के चिराग को मौत के घाट उतार रहे थे। शिव बारात में शामल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रविवार को एक नाले में शव मिलने के बाद इलाके में खलबली मच गयी। मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।
भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर में बदमाशों ने गोली मारकर युवक अमर कुमार की हत्या कर दी है। घटना शनिवार देर रात की है। बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया था। रविवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली। मृतक नुरपूर का रहने वाला था। वह शिवरात्रि मेला में भोलेनाथ की बारात में शामिल था।
मृतक अमर के छोटे भाई सौरव कुमार ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे भाई अमर घर से भगवान शिव की बारात में शामिल होने के लिए निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े युवक के शव पर पड़ी। जिसके बाद बड़े भाई की पहचान हुई।
अमर ने पिछले दिनों इंटर की परीक्षा दी थी। परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के मोबाइल की भी जांच की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

