कानपुर
उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई जिसमे आस -पास रहने वाले दो पड़ोसियों की पत्नियों ने एक दूसरे के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पहले एक महिला ने एक महिला ने दूसरी महिला के पति पर बलात्कार का आरोप लगाया और FIR दर्ज की है। उसका बदला लेते हुए दूसरी महिला ने भी पहले शिकायतकर्ता के पति के खिलाफ दुष्कर्म के केस में एफआईआर दर्ज करा दी।
आपको बता दे की दूसरी शिकायतकर्ता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पहली शिकायतकर्ता के पति को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
दोनों महिलाओं ने 38 घंटे के भीतर एक-दूसरे के पतियों के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों पीड़ितों की चिकित्सा जांच की है और पहले आरोपी की गिरफ्तारी दूसरे शिकायतकर्ता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।
एसीपी पनकी निशांत शर्मा ने कहा, सचेंडी में 18 फरवरी को एक महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और दूसरी महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
पहले आरोपी की पत्नी सचेंडी थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर अधिकारियों को आत्मदाह करने की धमकी दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह दोनों पड़ोसियों के बीच पुराना विवाद हो सकता है, लेकिन मेडिकल जांच और आगे की जांच से बात साफ हो जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

