बीजापुर
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कोबरा बी/210 एवं सीआरपीएफ 229 के जवान सर्चिंग में मोकुर कैम्प के दक्षिण पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे। सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिये नक्सलियों द्वारा पगडण्डी पर आईईडी लगा रखा था। सुरक्षा बलों की सूझबूझ एवं सतर्कता से केरिपु 229 के बीडीएस टीम के द्वारा 4 किग्रा का प्रेशर आईईडी बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

