एक लाख के इनामी नक्सली मिलिशिया कमाण्ड इन चीफ ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ रायपुर

सुकमा

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन में 15-17 वर्षो से थाना किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय 1 लाख का इनाम नक्सली मिलिशिया कमाण्ड इन चीफ मड़कम हड़मा उर्फ लालू निवासी किस्टाराम थाना क्षेत्र सुकमा ने एएसपी नक्सल आॅप्स किरण चव्हाण, कोबरा 208 वाहिनी सहायक कमाण्डेन्ट हेमंत प्लास के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। आत्मसमर्पित मड़कम हड़मा उर्फ लालू कई नक्सल वारदातों में सक्रिय था, जिसमें वर्ष 2007 वीराभट्टी मुठभेड़ घटना में लालू सहित 3 नक्सली घायल, वर्ष 2013 थाना किस्टाराम पर फायरिंग घटना में 2 पुलिस जवान शहीद व 2 जवान घायल, वर्ष 2018 कांसाराम नाला •े पास लैण्ड मांईस व्हीकल पर विस्फोट घटना में 9 पुलिस जवान शहीद व 2 जवान घायल हुए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry