महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल का जिले मे आगमन आज

मध्य प्रदेश राज्य

महामहिम राज्यपाल प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्रही के यहा करेगे दोपहर का भोजन

 सिंगरौली

मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आज 28 फरवरी को सिंगरौली जिले में आगमन होगा। महामहिम राज्यपाल के जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल प्रातः8:30 बजे हेलीकप्टर द्वारा भोपाल से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के लिए प्रस्थान करेगे। प्रातः9:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगम एवं एवं 9:45 बजे से 10:15 बजे तक आरंक्षित।
 महामहिम राज्यपाल प्रातः 10:15 बजे जबलपुर से सिंगरौली जिले के बरहपान हेतु हेलीकप्टर द्वारा प्रस्थान करेगे।11:15 बजे बरहपान आगम एवं चरगोड़ा के लिए प्रस्थान वाया कार द्वारा। 11:30 बजे चरगोड़ा आगमन, 11:30 से 11:45 बजे तक का समय आरंक्षित, 11:45 से दोपहर 12 बजे तक सिकलसेट ऐनेमियर हेल्थ चेकअप कैम्प का निरीक्षण। महामहिम राज्यपाल दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक शासन की योजनाओ से लाभान्वित हितग्राहियो के साथ संवाद करेगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के आवास में दोपहर का भोजन करेगे। महामहिम राज्य पाल दोपहर 2:15 बजे चरगोड़ा से हेलीपैड बरहपान के लिए प्रस्थान करेगे। दोपहर 2:25 बजे बरहपान एवं  हेलीकप्टर द्वारा जिला सीधी के लिए प्रस्थान।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry