बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर हिट की तलाश कर रहा है। हालांकि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हीरामंडी’ पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक देखकर ही फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। अब इस शानदार फिल्म के रिलीज होने का सभी का इंतजार है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा के हाथ एक और प्रोजेक्ट लग गया है। अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से वह स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। दरअसल अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अब सोनाक्षी की भी एंट्री हो गई है। टाइगर के साथ सोनाक्षी पहली बार काम करने जा रही हैं। वहीं अक्षय के साथ वह पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनाक्षी जल्द ही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग शुरू करेंगी। सोनाक्षी हाल ही में बर्लिन से लौटी हैं। अब वो इस एंटरटेनर फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की टीम ने बीते दिनों मुंबई का शेड्यूल कंपलीट किया है। फिलहाल स्कॉटलैंड में शूटिंग जारी है। स्कॉटलैंड के बाद इस फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में की जाएगी। मार्च के अंत तक अबू धाबी का शेड्यूल भी पूरा कर लिया जाएगा। इस फिल्म का हिस्सा बनने के चलते सोनाक्षी काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, वह बड़े मियां छोटे मियां के बेहतरीन सितारों की टुकड़ी का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटिड हूं। उनका कहना है कि, अक्षय के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात रही है और वह टाइगर के साथ पहली बार काम करने को लेकर भी खुश हैं।बता दें, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आएंगे। ये फिल्म कॉमेडी एक्शन होने वाली हैं। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस भी काफी बेकरार हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म अक्षय के फ्लॉप फिल्मों के धब्बे को मिटा सकती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

