सपा गठबंधन कर 80 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अखिलेश यादव ने बताया प्लान

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 को सभी दल तैयारी लगे हैं। यूपी में सपा पूरी ताकत झोंकने  में लगी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन के साथियों के साथ सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी ने बड़े अंतर से जीता है। भारतीय जनता पार्टी अभी तक मैनपुरी चुनाव के हार का आंकलन नहीं कर पाई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने का सपना दिखा रही है। भाजपा सरकार माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात करती है लेकिन यह बताए कि टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची क्यों नहीं जारी कर रही है।

‘अम्बेडकर का अपमान कर रहे भाजपा के नेता’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संविधान में लिखे समाजवादी मूल्यों की अवमानना करने का काम कर रही है। भाजपा के नेता संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान कर रहे हैं। भाजपा के लोग संविधान विरोधी बयानबाजी करते हैं। जिस संविधान की शपथ लेकर पदों पर पहुंचते हैं उसे नहीं मानते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry