शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का आरोप- मुसलमानों को कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया

उत्तर प्रदेश राज्य

 अलीगढ़

अलीगढ़ में एएमयू पहुंचे शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमानों को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अब सुन्नी और शिया को एक मंच पर आना जरूरी है। कांग्रेस ने वक्फ की जमीन लीज पर देकर बड़ा नुकसान मुसलमानों का किया है। कहा कि वक्फ की सम्पत्ति किसी के कहने से भी रिलीज नहीं हो सकती है।

धर्म गुरु जव्वाद ने भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की प्रशंसा की। कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है। अब माब लिचिंग की घटनाएं और दंगे नहीं हो रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुहर्रम के आयोजन भी शांतिपूर्वक हुए हैं। माफियागिरी, गुंडागर्दी और चौथ वसूली बंद हुई है। भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगी है। जनता को जागरूक होना चाहिए। वे ऐसे लोगों का चयन करे जोकि उनका भला सोच रहे हैं। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले देश-प्रदेश और समाज का नुकसान करते हैं। वे सिर्फ अपने और अपने नजदीकियों का भला करते हैं।
 
उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। विपक्ष के पास एकजुटता नहीं है और लीडरशिप नहीं हैं। कांग्रेस के पास भी नेतृत्व की कमी है। एएमयू के प्रति समय-समय पर भाजपाई और हिंदुत्ववादी नेताओं के बयानबाजी पर कहा कि जानबूझ कर दुष्प्रचार करना गलत है। प्रधानमंत्री एएमयू को मिनी इंडिया बता चुके हैं। एएमयू के प्रति भेदभाव के आरोप के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार कोई भेदभाव नहीं कर रही हैं।

फंड में कटौती सभी विश्वविद्यालयों के साथ नियमानुसार की गई है। विकास के नाम पर मिलने वाला धन पहले आपस में बंट जाता था या फिर प्रयोग न होने पर वापस हो जाता था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry