चमत्कारी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में होली पूनम को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में होली पूनम के पावन अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा 7 मार्च को प्रात: 9.30 बजे से होगी। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रेम व भाईचारे का पर्व होली दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी। दादागुरुदेव के साथ चन्दन केशर की होली खेल हर्षोउल्लास के साथ त्यौहार मनाया जाएगा।

अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, जयंती लोढ़ा, दीप्ती बैद, निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी का छठवां ध्वजा तीन दिवसीय महोत्सव 13, 14 व 15 अप्रेल को होगा। 15 अप्रेल को प्रात: 8 बजे से सत्तारभेदी पूजा व मंदिर व दादाबाड़ी की ध्वजा फहराई जावेगी। विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे। होली पूनम पर पूजा पश्चात लाभार्थी परिवारों की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई है। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी कुशालचंद, प्रकाशकुमारी, कुणाल, निशा रांका, चेन्नई / जैतारण, दिनेश कुमार जैन, सुमेरमल बच्छराज श्रीश्रीमाल, अनमोल ममता दर्श जैन, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, बसंत जितेन्द्र नाहर, पदमचंद मनीष बरडि?ा मुम्बई, इंदरचंद अशोक, जय विजय सांखला, दिलीप भावना संकलेचा, नीलम चंद, डॉ अंशुल बरडि?ा, गुमान चंद, सुरेश चंद झाबक, राजेश कुमार, करुणा सिंघी, करण मल, सम्पत लाल घीया, मूलचंद, संतोष, सरला बैद, जय चंद, रमेश मोहन बच्छावत परिवार हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry