होली में शराबियों और हुड़दंगियों पर सिविल ड्रेस में नजर रखेगी पुलिस, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

राज्य

 पटना

होली के मौके पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग चौबीस घंटे का विशेष अभियान चलाएगा। उत्पाद विभाग के अधिकारी मंगलवार की शाम सात बजे से बुधवार को रात तक शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर नजर रखेंगे। उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सड़कों पर रहेंगे। दियारा इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी। ड्रोन के साथ श्वान दस्ता की मदद भी छापेमारी में ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस और उत्पाद टीम ने 34 हजार से अधिक छापेमारी की है। इसमें छह हजार से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक लाख 38 हजार लीटर से अधिक शराब बरामद की गई जिसमें 80 हजार लीटर देसी जबकि 57 हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब है।

रद्द रहेगी छुट़्टी
उन्होंने बताया कि शराबबंदी को लागू करने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की 20 सदस्यीय टीम होली के बाद आएगी। नौ से 11 मार्च तक छत्तीसगढ़ की टीम बिहार में रहकर पूरी व्यवस्था की जानकारी लेगी। इस दल में कई विधायक और वरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। टीम पटना, वैशाली और नालंदा का क्षेत्रीय भ्रमण करेगी।

लक्ष्य से ज्यादा राजस्व वसूली
निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5500 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य से अधिक आय अर्जित की है। पांच मार्च तक विभाग ने 5878 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त कर लिया था जो वार्षिक लक्ष्य का 106 प्रतिशत है। मार्च के पूरे माह में प्रत्येक रविवार को भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry