कौशिक ने फिल्म फ्रेंडली स्टेट कहा था मध्यप्रदेश को : शिवराज

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि स्वर्गीय कौशिक पिछले नवंबर में ही भोपाल आए थे और उन्होंने प्रदेश को फिल्म फ्रेंडली स्टेट बताया था।

चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि स्वर्गीय कौशिक ने अपने बेहतरीन अभिनय से पूरे हिंदी फिल्म जगत पर गहरी छाप छोड़कर अलग पहचान बनाई थी। पिछले वर्ष नवंबर में फिल्म की शूटिंग के लिए वे भोपाल आए थे और मध्यप्रदेश को फिल्म फ्रेंडली स्टेट कहा था।

इसके पहले चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि अपने निश्छल अभिनय से करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर हँसी बिखेरने वाले प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। वे स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry