मुंबई
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आईं हैं. दोनों की जोड़ी परदे पर खूब जची है. वहीं ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स आफिस पर तगड़ी कमाई भी कर रही है. रिलीज के कुछ घंटो के बाद तरण आदर्श ने फिल्म के 10:30 बजे तक के कमाई के आंकड़े शेयर किए थे. उस समय तक फिल्म ने पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपॉलिस को मिलाकर 2.35 करोड़ अपने नाम कर लिए थे.
वहीं दिन के साथ कमाई का ये सिलसिला बढ़ता ही गया. अब शाम 5:15 बजे तक का डेटा सामने आया है. तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के शाम 5:15 बजे तक के कमाई के डिटेल्स शेयर किए हैं. उस समय तक फिल्म ने अपने नाम 5.40 करोड़ कर लिए हैं, जिसमें से पीवीआर के 2.58 करोड़, आईनॉक्स के 1.80 करोड़ और सिनेपॉलिस के 1.02 करोड़ शामिल हैं. वहीं ये आंकड़े सिर्फ नेशनल चेन के हैं. बहरहाल, जिस तरह तू झूठी मैं मक्कार ने शाम 5:15 बजे तक सिर्फ तीन ही सिनेमघरों से 5.40 करोड़ अपने नाम कर लिए हैं, उसे देख कहा जा सकता है कि फिल्म को ओपनिंग डे पर जबरदस्त सफलता मिल रही है.
वहीं अब तो कल ही मालूम पड़ेगा कि इस फिल्म का फर्स्ट डे का कुल बॉक्स आफिस कलेक्शन कितना होता है. बता दें, इस फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. वहीं रणबीर और श्रद्धा दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स हैं. और इस फिल्म के जरिए पहली बार दोनों की जोड़ी परदे पर साथ दिखी है. दोनों फिल्म में रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं और दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली है. फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी नजर आए हैं. उन्होंने रणबीर के पिता का किरदार निभाया है. ये उनकी एक्टिंग डेब्यू फिल्म है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

