अहमदाबाद टेस्ट का आज चौथा दिन

खेल

 नई दिल्ली
अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा यानी आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज यानी रविवार 12 मार्च को मैच के चौथे दिन का खेल होना है, जो काफी अहम है। 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम के पास इस मुकाबले में वापसी करने का मौका है और साथ ही साथ इस मैच में आगे निकलने का मौका भी होगा, लेकिन इसके लिए भारत को आज पहले दो सेशन में बढ़त खत्म करनी होगी।

तीन दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में 99 ओवरों में 3 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं। इस वक्त विराट कोहली 59 और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं। विराट कोहली पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि भारत अभी भी 191 रन पीछे है। अगर भारत को इस मैच पर पकड़ बनानी है तो पहले दो सेशन में 200 रन बनाने के बारे में सोचना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा और कैमरोन ग्रीन के शतकों की बदौलत बड़ा स्कोर बनाया था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry