भोपाल
राजधानी के वार्ड 34 से निर्दलिय पार्षद ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोपी पार्षद एमपी नगर मंडल अध्यक्ष को अपने वार्ड में पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों करने से रोक रहे थे। इस पर मंडल अध्यक्ष ने एमपी नगर थाना में आरोपी के खिलाफ गाली-गलौच और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
थाना पुलिस के मुताबिक बी-ब्लाक महादेव अपार्टमेंट शिवाजी नगर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह(35) भाजपा के एमपी नगर मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह एमपी नगर जोन-वन स्थित मंडल कार्यालय में बैठकर आज से शुरू होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी की बूथ विस्तारक योजना-2 के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयार कर रहे थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे।
इसी दौरान वार्ड 34 से निर्दलिय पार्षद पप्पू विलास राव घाड़गे ने उन्हें मोबाइल पर कॉल कर कहा कि तुम मेरे वार्ड जहांगीराबाद इलाके में भाजपा के कार्यक्रम मत करो। इस पर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं मंडल अध्यक्ष होने के नाते संगठन के कार्यक्रम की तैयारी कर रहा हूं। इसी बात को लेकर पप्पू विलास ने उनके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर आरोपी निर्दलिय पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

