बूथ विस्तारक योजना 2.0 की धार विधानसभा के घाटाबिल्लोद में बैठक संपन्न हुई

मध्य प्रदेश राज्य

भाजपा की सबसे बडी ताकत उसके बूथ कार्यकर्ता है – राघवेंद्र गौतम संभाग सह प्रभारी

धार

मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें, अगर हम बूथ पर मजबूत है तो सभी चुनाव हम जीत सकते हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों की सेवा में हर कदम उठाए हैं, इन्हीं सब बातों को हमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने सोमवार को घाटाबिल्लोद  में आयोजित विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में कही। बैठक को भाजपा संगठन संभाग  सह प्रभारी राघवेंद्र गौतम, भाजपा ज़िला अध्यक्ष राजीव यादव ,पूर्व विधायक करण सिंह पाँवर ने संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, आजीवन सहयोग निधि  जिला प्रभारी नरेश राजपुरोहित,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र पटेल,कन्हैयालाल यादव,डॉ शरद विजयवर्गी,भाजपा ज़िला मंत्री प्रमोद मानेकर,संजय मुकाती , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश राठौर, विजय रघुवंशी,दिलीप पटेल आदि मंचासीन रहे ।

भाजपा संगठन संभाग  सह प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि हम विचारधारा आधारित दल हैं। हमारे कार्यकर्ता भारत मां को परम वैभव पर ले जाने के लिए संकल्पित है। कार्यकर्ताओं के दम पर हम आज विश्व का सबसे बडा दल बने हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि देश के जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हट चुकी है और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनेगा। 

भारतीय जनता पार्टी की सबसे बडी ताकत उसके कार्यकर्ता है। देश के 16 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कोने-कोने में भाजपा का विचार पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमें विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नितेश अग्रवाल मनोज जायसवाल मनोज धाकड़ अमित पाटीदार सहित मंडल महामंत्री व मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक/सोशल मीडिया प्रभारी  उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया  आभार प्रमोद मानेकर ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry