भोपाल
विशेष अभियान
प्रदेश में 2 मार्च से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नकली-मिलावटी दूध और उससे बने उत्पादों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संचालित अभियान में अब तक दूध और दूध से बने उत्पादों के 6875 नमूने लिए गए हैं।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि विशेष अभियान में नकली-मिलावटी दूध और उससे बने उत्पादों का निर्माण, संग्रह और विक्रय करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। नकली – मिलावटी दूध और उससे बने उत्पादों के निर्माण तथा विक्रय से जुड़े 2 संस्थानों के लाइसेंस निरस्त किए गए और 4 संस्थानों के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराए गए है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला और मैजिक बॉक्स से आमजन द्वारा दैनिक उपयोग में लिये जा रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मौके पर जाँच भी की जा रही है। साथ ही जिलों में संचालित दूध के कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट, दूध का परिवहन करने वाले वाहन सहित मावा, पनीर, घी के खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की सघन जाँच भी जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

