गैस गोडाउन से एलपीजी सिलेण्डर चोरी पार, दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

माना स्थित उषा एचपी एजेंसी के गैस गोडाउन से एलपीजी सिलेण्डर पार करने वाले दो आरोपी को 15 सिलेंडर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया जितेन्द्र सोनी माना में उषा एचपी गैस एजेंसी का संचालक है।

शुक्रवार को सिलेंडर वितरण करने के बाद अपने स्टाफ के साथ घर चला गया था। उसी दरम्यान रात जितेंद्र के साथी दीपक बंजारे ने सीसीटीव्ही कैमरें में एक अज्ञात व्यक्ति को गैस गोडाउन का दीवाल फांदकर अंदर घुसा हुआ देखा। इसकी जानकारी दीपक ने जितेंद्र को दी। वह गैस गोडाउन जाकर देखा तो पाया कि गैस गोडाउन से लगे खेत के मेढ़ के नीचे 6 सिलेंडर पड़े हुए थे। कोई अज्ञात चोर गैस गोडाउन के अंदर प्रवेश कर गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गये थे। इस सूचना पर माना पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया।

माना पुलिस ने घटना के संबंध में जितेंद्र, उसके साथियों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए चोरों की पतासाजी शुरू की। घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए ओमकार वर्मा उर्फ गोलू एवं नरेश चक्रधारी उर्फ पवन उर्फ छोटू निवासी दोदेखुर्द को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर चोरी के 15 सिलेण्डर तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एन आर 2679 जुमला कीमती लगभग 3 लाख रूपए जप्त किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry