सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली घायल 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

 सुकमा

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिला के एर्राबोर थाना क्षेत्र के कोत्तालेंडरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बल के जवानों ने 4 नक्सलियों को पकड़ लिया है. इसकी पुष्टि सुकमा एसपी ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सली नेशनल हाईवे 30 में उत्पात मचाने के फिराक में थे। सूचना मिलते ही जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोत्तालेंड्रा के जंगल में हुई मुठभेड़ में 4 चार नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली। वहीं पांच नक्सली घायल हुए हैं।

नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि ग्राम कोत्तालेंड्रा जंगल के पास नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानों और डीआरजी के बल को कोत्तालेंड्रा के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।

अभी तलाशी अभियान जारी हैं :

बताया जा रहा हैं कि, अभियान के दौरान लगभग 11.30 बजे कोत्तालेंड्रा के जंगल में नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में नक्सलियों परास्त हो गए और वे जंगल-झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। इस दौरान घटना स्थल पर सुरक्षा बलों को 4 नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। इसके अलावा 4-5 नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भाग गए। अभी घटना स्थल की सर्चिंग जारी है।

बता दें इससे पहले बीते दिन मंगलवार को भी छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित जिले बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र पास कोरचोली और तोड़का के बीच के जंगलों में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक महिला नक्‍सली को ढेर कर दिया था। इसके अलावा तलाशी अभियान के जरिये 12 बोर की राइफल के बरामद की थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry